भारतीय मौलाना हमारे बीच दखल न दें : अलगाववादी (लीड-1)

श्रीनगर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी नेताओं ने भारतीय मौलानाओं के उन सुझावों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने कश्मीर विवाद को भारतीय संविधान के दायरे में सुलझाए जाने की बात कही है।

अलगाववादी नेताओं ने घाटी में अत्याचारों और हत्याओं के लिए सुरक्षा बलों की निंदा करने वाले भारतीय मुसलमानों की प्रशंसा करते हुए मौलानाओं से कहा कि उन्हें कश्मीर की आजादी के आंदोलन में दखल नहीं देना चाहिए।

ज्ञात हो कि अलगाववादियों की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही दारुल उलूम देवबंद और जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद (जेयूएच) ने जम्मू एवं कश्मीर से सशस्त्र सेना विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) जैसे क्रूर कानून को हटाए जाने की मांग की।

इन धार्मिक संगठनों ने यह भी कहा कि भारत का एक मात्र मुस्लिम बाहुल्य राज्य जम्मू एवं कश्मीर, देश का अभिन्न अंग है और कश्मीरियों की मांगें भारतीय संविधान के दायरे में पूरी की जानी चाहिए।

दारुल उलूम देवबंद सुन्नी इस्लाम का धार्मिक मुख्यालय है, जबकि जेयूएच इसका प्रभावी सामाजिक मंच है।

जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक ने आईएएनएस से कहा, "आजादी चाहने वाले कश्मीरी लोगों पर किए गए अत्याचार के खिलाफ भारतीय मुसलमानों द्वारा जाहिर की गई चिंता को मैं सलाम करता हूं।"

मलिक ने कहा, "लेकिन इसके साथ ही मैं भारतीय मुसलमानों से अपील करूंगा कि कश्मीर के राजनीतिक मुद्दे का समाधान वे प्रस्तुत न करें। मैं इस संबंध में उनकी सीमाओं को बखूबी समझता हूं।"

नरमपंथी हुर्रियत धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुख ने कहा, "भारतीय मुसलमानों की खुद अपनी सीमाएं हैं। फिर भी उन्होंने अत्याचारों, ज्यादतियों और एएफएसपीए के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।"

मीरवाइज ने कहा, "हम इसका स्वागत करते हैं। हम उनसे यह उम्मीद नहीं करते कि वे हमारे आजादी के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। उन्होंने भारतीय संविधान के दायरे में समस्या के समाधान की बात कही है, जो कि हमारे रुख से मेल नहीं खाता।"

मीरवाइज उमर ने कहा कि अलगाववादी नेता जल्द ही भारत में एक अभियान शुरू करेंगे और इस धारणा को दूर करेंगे कि जम्मू एवं कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, वह पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है।

बहरहाल, आम कश्मीरियों ने दारुल उलूम और जमीयत द्वारा की गई भारतीय सुरक्षा बलों की ज्यादतियों की आलोचना का स्वागत किया है।

यहां एक कॉलेज में अध्यापक, मुजफ्फर अहमद ने कहा, "जेएचयू ने हमारी पीड़ा और दुख को समझा है, जो निश्चित रूप से हमारे जख्मों पर मरहम का काम कर रहा है।"

सेवानिवृत्त स्कूल अध्यापक, हबीबुल्ला (65) ने कहा, "भारतीय मुसलमानों ने पहली बार इतने जोरदार तरीके से हमारी समस्याओं के बारे में बोला है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+