क्‍या आपने मनाया 'विश्‍व अंडा दिवस'

Egg dish
संडे हो या मंडे, रोज़ खाओ अंडे... आज आपको यह विज्ञापन जरूर याद आ जाएगा, क्‍योंकि आज यानी अक्‍तूबर के दूसरे शुक्रवार (8 अक्‍तूबर) को पूरे विश्‍व में विश्‍व अंडा दिवस मनाया जा रहा है। क्‍या आपने अंडा दिवस मनाया, यदि नहीं तो घर जाएं और अंडे की कोई डिश पकाकर खाएं।

हर साल की तरह इस बार भी पूरे विश्‍व में अंडे को प्रोमोट करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। विश्‍व स्‍वस्‍थ्‍य संगठन भी यह मानता है कि अंडे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छे होते हैं।

इतिहास: इंटरनेशनल एग कमीशन ने वर्ष 1996 में इस दिवस की घोषणा की थी और तब से आज तक हर साल एग फेस्टिवल मनाया जाता है।

आइये वर्ल्‍ड एग डे 2010 पर हम आपको सिखाते हैं अंडे की नई डिश-

सामग्री-
4 चम्‍मच मक्‍खन
1 कप दूध
आधा चम्‍मच नमक
आधा चम्‍मच काली मिर्च
आधा चम्‍मच चीज़
12 अंडे

विधि-
1. नमक, काली मिर्च और अंडों को एक कटोरे में डालकर अच्‍छी तरह फेंट लें
2. उसमें दूध व चीज़ मिलाएं और अच्‍छे से मिक्‍स करें
3. अब ऊपर से पिघला हुआ मक्‍खन डालें
4. अब उसे ओवन में 350 डिग्री पर 25 से 30 मिनट तक बेक करें.

आपकी डिश खाने के लिए तैयार है। इसे खाकर वर्ल्‍ड एग डे का लुत्‍फ उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+