बंगाल की खाड़ी में लापता 42 ग्रामीण सुरक्षित
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में लापता उड़ीसा के 42 लोगों को गुरुवार को बचा लिया गया। ये लोग मंगलवार शाम से लापता थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को नौगांव गांव के कुछ लोग मंदिर जाने के लिए निकले थे।
42 सवारियों को ले जा रही नाव बंगाल की खाड़ी में लापता
पुलिस ने बताया, "स्थानीय जहाज संघ के सदस्य और मछुआरे इन लापता ग्रामीणों को करनजीमाल गांव के निकट से ढूंढ निकालने कामयाब रहे।" उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि नाव में कुछ गड़बड़ी हो गई थी और समुद्र में स्थिति ठीक न होने के कारण ग्रामीणों ने समुद्र तट के समीप वन क्षेत्र में पनाह ले ली थी।













Click it and Unblock the Notifications