42 सवारियों को ले जा रही नाव बंगाल की खाड़ी में लापता
भुवनेश्वर। उड़ीसा के भद्रक जिले में धामरा बंदरगाह के निकट कम से कम 42 लोगों को लेकर जा रही एक नाव बंगाल की खाड़ी में लापता हो गई है। नाव पर सवार लोगों में कई महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक ये ग्रामीण नाव में सवार होकर निकट में ही स्थित मंदिर में दर्शन करने गए थे। अधिकारियों के मुताबिक इस नाव को अंतिम बार मछुआरों ने मंगलवार शाम पांच बजे देखा था जब वो समद्र से वापस लौट रहे थे।
खराब मौसम की वजह इस नाव को ढूंढने गया से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नाव पर सवार लोगों ने संभवत किसी सुरक्षित स्थान पर शरण ले ली हो। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल से भी सहायता मांगी है।













Click it and Unblock the Notifications