ऋतिक रोशन भी मैडम तुसॉद संग्रहालय में
हिंदी फ़िल्मों के युवा स्टार ऋतिक रोशन भी अगले साल जनवरी में उन प्रसिद्ध लोगों की श्रेणी में आ जाएँगे जिनके मोम के पुतले लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसॉद संग्रहालय में रखे गए हैं.
पिछले दिनों संग्रहालय के लिए काम करने वाले कलाकारों ने मुंबई में ऋतिक के शरीर की हर कोण से सैंकड़ो नापजोख दर्ज की.
मूर्ति तैयार करने में 20 लोगों की टीम को चार महीने लगते हैं, और ख़र्च आता है डेढ़ लाख पाउंड का.
लंदन के मैडम तुसॉद संग्रहालय में पहले ही बॉलीवुड के जिन सितारों को जगह मिल चुकी है, वे हैं- अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्य राय, शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान.












Click it and Unblock the Notifications