अयोध्या पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

अयोध्या पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

लालकृष्ण आडवाणी ने बीजेपी की ओर से न्यायालय के फ़ैसले पर संतोष जताया.

अयोध्या के मामले में अदालत के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ये एक महत्त्वपूर्ण क़दम है.

अदालत के फ़ैसले के बाद दिल्ली में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई और इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भाजपा की प्रतिक्रिया से अवगत कराने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.

आडवाणी ने पहले से तैयार एक प्रेस विज्ञप्ति को पहले अंग्रेज़ी में पढ़ा और बाद में उसका हिंदी अनुवाद किया.

आडवाणी ने कहा, "इस निर्णय ने हिंदुओं के इस अधिकार को पुष्ट किया है कि वे गर्भ गृह पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करें. ये एक महत्त्वपूर्ण कदम है, भगवान राम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाने का."

लालकृष्ण आडवाणी का यह भी कहना था कि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट ने, जिसने कई विशेषज्ञ एजेंसियों को भी इस कार्य के लिए नियुक्त किया था, उस रिपोर्ट ने यह बात पुष्ट की है कि जिस स्थान पर विवादित ढाँचा बना, उसी स्थान पर एक हिंदु धार्मीक ढाँचा था.

आडवाणी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ये मानती है कि आज के निर्णय से राष्ट्रीय एकता का एक नया अध्याय आरम्भ होगा और संप्रदायों के पारस्परिक संबंध के लिए भी एक नया युग आरम्भ होगा."

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात का बहुत संतोष है कि देश ने इस निर्णय को परिपक्वता से स्वीकार किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+