गया में 3 महिलाओं ने पिता को दिया 'पिंडदान'
राजलक्ष्मी, गुनी सुंदरी और गोमला लक्ष्मी ने यहां से 100 किलोमीटर दूर विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के तट पर रस्म पूरी की।
तीन बहनों में सबसे बड़ी राजलक्ष्मी ने आईएएनस को बताया, "हमने हिंदू परंपरा की इस अवधारणा को तोड़ा है कि सिर्फ पुरुष या पुत्र ही पिता को 'पिंडदान' दे सकता है। हमने अपने पिता के लिए रस्म पूरी की, जिनका निधन एक दशक पहले हुआ था।"
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक पुजारी ने उन्हें बताया कि देवी सीता ने भगवान राम के साथ अपने ससुर दशरथ को गया के फल्गु तट पर पिंडदान की रस्म पूरी की थी।
राजलक्ष्मी ने कहा, "हम देवी सीता के उदाहरण से प्रेरित हुए।"
उन्होंने बताया कि उनका कोई भाई नहीं है और उनकी मां का सपना था कि उनके पिता का पिंडदान गया में हो।
हिंदू धर्म के अनुसार पिंडदान होने तक मृतक की आत्मा भटकती रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications