पाकिस्तान ने भारत की मदद स्वीकार की

Shah Mahmood Qureshi

सलीम रिज़वी, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए, न्यूयॉर्क से

पाकिस्तान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई भारत की आर्थिक सहायता स्वीकार करने का फ़ैसला किया है. न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने इस बारे में बीबीसी हिंदी से बात करते हुए भारत सरकार की तारीफ़ की और कहा, “पाकिस्तान ने उसूली तौर पर भारत की मदद की पेशकश को क़बूल करने का फ़ैसला कर लिया है. अब उसके बारे में जो कागज़ी कार्रवाई है वह अभी करना बाक़ी है."

गुरूवार को ही भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी प्रधान मंत्री युसुफ़ रज़ा गिलानी से फ़ोन पर बातकर मदद की पेशकश दोहराई थी.उसी के बाद पाकिस्तानी सरकार ने भारत की मदद स्वीकार करने का फ़ैसला किया. करीब एक हफ़्ते पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के लिए 50 लाख डॉलर की रकम बतौर मदद देने की पेशकश की थी जिसके जवाब में पाकिस्तानी सरकार ने भारत का शुक्रिया तो अदा किया था लेकिन इस मदद को स्वीकार करने पर सोच विचार करने की बात कही थी.

अमरीका ने भारत के पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देने की पेशकश का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत की ओर से उठाया गया यह बहुत अच्छा क़दम है. पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के लिए अमरीका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कहा, “भारत की की पेशकश से मैं बहुत खुश हूं. यह एक अच्छा कदम है." पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आर्थिक सहायता जुटाने के लिए होने वाले विशेष अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे थे.

कुरैशी ने बैठक पर संतोष जताते हुए कहा, “संयुक्त राष्ट्र में आज की कामयाब बैठक के बाद मुझे और भरोसा हो गया है कि अब 46 करोड़ डॉलर से भी ज़्यादा इकट्ठा हो जाएगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद का अब एक सिलसिला सा चल पड़ेगा." इस सम्मेलन में अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पुरज़ोर अपील की है कि इस त्रासदी से निपटने के लिए पाकिस्तान की मदद करें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+