महाराष्ट्र व गुजरात में मूसलाधार बारिश, उप्र में घाघरा उफान पर (राउंडअप)

इधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेवली-आदमपुर तटबंध को खतरा हो गया है। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित राज्य के कई स्थानों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। इससे नर्मदा सहित कई अन्य नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। वहीं आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी के उफान पर होने की वजह से बाढ़ का खतरा बरकरार है।

अहमदाबाद के 300 से ज्यादा रिहायशी परिसरों में पानी भर जाने से लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। केवल बोपाल इलाके में ही 60 कालोनियों में पानी भर गया है। अहमदाबाद महानगर पालिका के उपायुक्त एम. एस. पटेल ने हालांकि कहा कि वासना बांध के गेट खोले जाने के बाद स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।

गुजरात में मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक कमलजीत राय ने कहा, "अहमदाबाद जिले में अब तक मौसम की कुल औसत बारिश से 50 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।"

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कोंकण रेल सेवा बाधित हो गई है।

इधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेवली-आदमपुर तटबंध को खतरा हो गया है। नदी का जलस्तर हालांकि अभी खतरे के निशान से नीचे है।

जिले के अपर जिलाधिकारी (वित्त) सुखलाल भारती ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "जिले के कैसरगंज क्षेत्र में घाघरा नदी पर बने रेवली-आदमपुर तटबंध को कटान से बचाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। जिले के आपदा अधिकारी एवं उप-जिलाधिकारी (कैसरगंज) पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में अगर घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है तो हालात चिंताजनक हो सकते हैं।

इस बीच गंगा, यमुना, रामगंगा व शारदा नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गंगा, यमुना एवं उसकी अन्य सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण उत्तराखण्ड में मूसलाधार बारिश होना था। ये प्रमुख नदियां उत्तराखण्ड से ही निकलती हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आगामी बुधवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के बाद राज्यभर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण भोपाल, इंदौर सहित राज्य के कई स्थानों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। इससे नर्मदा सहित कई अन्य नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। सोमवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+