शाह के खिलाफ कार्रवाई कांग्रेस की राजनैतिक चाल है : नरेन्द्र मोदी
शाह मामले ने पकड़ा तूल
मोदी ने अमित शाह को मासूम बताते हुए कहा है कि अमति ने कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं किया है लेकिन वो न्यायिक प्रकिया में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होने कहा कि शाह इस मामले पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और पूरा विश्वास है कि न्यायपालिका से उन्हें इंसाफ मिलेगा। मोदी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि शाह के खिलाफ हो रही कार्रवाई 2007 के विधानसभा चुनावों में हार का बदला लेने की कोशिश है । उस वक्त चुनावों में सोहराबुद्दीन को हीरो की तरह पेश किया गया था।
राजनैतिक पारा सातवें आसमान पर
अमित शाह के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्रवाई हो रही है। साथ ही यह गुजरात में भाजपा सरकार की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्य में बाधा डालने की कोशिश है। उन्होने आगे कहा कि शाह पूरी तरह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ आरोप मनघड़ंत हैं। कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications