भाजपा बचा रही है अमित शाह को : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर सोहराबुद्दीन शेख मामले में जांच को प्रभावित करने के प्रयास का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा गुजरात के गृह मंत्री अमित शाह का नाम इस मामले में आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस मसले पर आज संवाददाता सम्मेलन करना गैर जिम्मेदाराना हरकत है।
पढ़े : अमित शाह को कांग्रेस फंसा रही है : भाजपा
"सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस मामले की जांच के आदेश देने के बाद भाजपा द्वारा इस प्रकार की प्रतिक्रिया देना उसकी बौखलाहट का नतीजा है।..यह सस्ती राजनीति है।"उन्होंने इस मामले को आधार बनाते हुए, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा संसद के मानसून सत्र के आरंभ होने से पूर्व आज दिए गए भोज का निमंत्रण ठुकराने के भाजपा नेताओं के निर्णय की भी आलोचना की।













Click it and Unblock the Notifications