माफिया डॉन अबू सलेम पर हमला, अस्पताल में भर्ती
मुंबई। मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद 1993 के मुंबई बम हमले के आरोपी माफिया डॉन अबू सलेम पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गे मोहम्मद दौसा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में सलेम को गहरी चोटें आई हैं। गर्दन और कंधों से खून बहता देख, सलेम को तत्काल जेल परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सलेम पर नौ मामले चल रहे हैं, जिसमें दो हत्या के मामले हैं।
पढ़ें दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भगोड़ा दाऊद
दौसा को भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की गैंग का सदस्य माना जाता है। हमले की यह घटना उच्च सुरक्षा वाली मुंबई का आर्थर रोड की इस जेल में नाश्ते के दौरान हुई। जेल अधिकारी सलेम और दोसा के बीच पुरानी दुश्मनी को देखते हुए शनिवार शाम तक दौसा को किसी दूसरी जेल में भेजे जाने का निर्णय कर सकते हैं।
पढ़ें पूर्व जन्म में मोनिका पुर्तगाली थीं
हमले की इस घटना से जेल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि फांसी की सजा पाए पाकिस्तानी आतंकवादी आमिर अजमल कसाब को भी इसी जेल में रखा गया है।













Click it and Unblock the Notifications