दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भगोड़ा दाऊद

इस सूची में अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पहला स्थान पर रखा गया है। मेक्सिको का कुख्यात तस्कर जोआक्वि न गुजामैन को दूसरे स्थान पर है। पत्रिका ने भगोड़ों की सूची पहली बार वर्ष 2008 में जारी थी। गौरतलब बात यह है कि पहली सूची जारी होने के बाद अब तक इसमें शामिल किसी भी अपराधी-आतंकवादी के खिलाफ कोई कार्रवाई मूर्त रूप नहीं ले सकी।
इस पत्रिका का कहना है, "डी कंपनी नाम से आपराधिक गिरोह चलाने वाले दाऊद इब्राहीम और इतालवी माफिया मेसिवना देनारो अपने गिरोहों पर पकड़ को मजबूत बनाते प्रतीत हो रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications