चिदंबरम ने दी सफाई कहा ममता गलत नहीं
केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम बुधवार को अपने उस बयान से पलट गए जो उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुए हालिया रेल हादसे के संबंध में दिया था। गृह मंत्री ने कहा कि वो ममता को दोष नहीं दे रहे थे। चिदंबरम राहत कार्य में हुई देरी को लेकर अपने पहले के बयान से पलट गए। इससे पहले उन्होंने दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव दल देर से पहुंचने पर सवाल उठाए थे।
कुछ घंटों बाद ही वह सफाई देते नजर आए कि वह अपने ही मंत्रालय की ओर से हुई देरी पर चिंता जता रहे थे। वह चाहते हैं कि ऎसे मौकों पर बचाव दल हेलीकॉप्टर और छोटे विमान का उपयोग करें।
पढ़े : इशारों- इशारों में ममता पर बरसे चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा था कि ट्रेन हादसे के दो घंटे बाद पहली राहत ट्रेन घटनास्थल पर रवाना की गई। जबकि पीडितों को राहत पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन 7 घंटे बाद निकली। उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात तकरीबन 2 बजे सेंथिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी वनांचल एक्सप्रेस को उत्तर बंग एक्सप्रेस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे लगभग 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक घायल हुए।













Click it and Unblock the Notifications