इशारों- इशारों में ममता पर बरसे चिदंबरम

आजकल अगर कोई नेता सब के निशाने पर है तो वो है रेल मंत्री ममता बैनर्जी। सोमवार का हुआ बंगाल ट्रेन हादसा उनकी आलोचनाओं का कारण बन गया है। क्या पक्ष और क्या विपक्ष सभी उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। ऐसे में हमारे गृहमंत्री कैसे पीछे रहते सो उन्हें भी मौका मिला और उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली ।

चिदंबरम ने ममता बनर्जी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों इशारों में सबकुछ कह दिया। दरअसल मामला डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ा था। चिदंबरम ने साफ कहा कि ट्रेन हादसे के बाद राहत के काम शुरू होने में देर की जाती है। उन्होंने साइंथिया ट्रेन दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पहली रिलीफ ट्रेन हादसे के ढाई घंटे बाद खुली जबकि दूसरी रिलीफ ट्रेन को सात घंटे बाद भेजा गया ।

पढ़े : अयोग्य है रेलमंत्री

उन्होंने ये भी कहा कि इन दोनों ही ट्रेनों को 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी थी, ऐसे में समझा जा सकता है कि दुर्घटना के शिकार हुए यात्रियों तक राहत पहुंचने में कितनी देरी हुई होगी। चिदंबरम ने कहा कि बाढ़-तूफान के वक्त राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम तो तुरंत पहुंच जाती है, लेकिन ट्रेन हादसों के वक्त रिलीफ ट्रेन भेजने में ढिलाई बरती जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+