'विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसक न हों लोग'
स्थानीय लोगों में 'स्टोन पेल्टर्स' के नाम से पहचाने जाने वाले ये सैकड़ों बच्चे मनमाने व्यवहार का शिकार हो सकते हैं क्योंकि अधिकारी इन विरोध-प्रदर्शनों को चलाने वाले असली लोगों को पहचानने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
संगठन का कहना है कि पिछले दो महीनों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में विभिन्न अलगाववादी या राजनीतिक दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन रैलियों का आह्वान करने के बाद इन प्रदर्शनों में कम से कम 17 युवा मारे गए हैं।
दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के अपराध में पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। दंगे और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए इन्हें दो साल तक की सजा हो सकती है।
'ह्यूमन राइट्स वाच' की एक अधिकारी ने कहा, "हिंसक प्रदर्शनकारियों और उन्हें उकसाने वाले लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "लेकिन जम्मू एवं कश्मीर सरकार को उनकी हिरासत और अभियोजन के लिए भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए और बच्चों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications