पंजाब में पकड़े गए फर्जी नौकरियों के ठेकेदार

मोहाली। पंजाब पुलिस ने 21 युवकों को अफगानिस्तान में अच्छी नौकरी का झांसा देकर 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले हरियाणा की एक ट्रेवल एजेंसी की दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंटों ने युवकों को एक निर्माण कंपनी में एक लाख रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाने का वादा किया और उनसे 45.50 लाख रुपये जमा करवा लिए थे। युवकों और एजेंटों के बीच यह सौदा चण्डीगढ़ से 10 किलोमीटर दूर स्थित मोहाली के एक होटल में हुआ।

इस मामले की जांच कर रहे गुरनाम सिंह ने आईएएनएस से कहा, "एजेंटों ने युवकों को वीजा और पासपोर्ट उपलब्ध कराए थे, लेकिन अफगानिस्तान पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि वहां उनके लिए किसी नौकरी की व्यवस्था नहीं की गई। इनमें से एक युवक ने पटियाला में अपने पिता को इस स्थिति की जानकारी दी।"

उन्होंने कहा, "हमें कल (मंगलवार) इस घटना की जानकारी मिली और प्राथमिक जांच के आधार पर हमने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। हम शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर रहे हैं और जरूरी सबूत जुटा रहे हैं।" ठगे गए सभी युवक 22 से 28 वर्ष की उम्र के हैं इनमें से ज्यादातर पंजाब के पटियाला जिले के हैं। आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह, उसकी पत्नी नीता रानी, लखविंदर सिंह और जोगिंदरा देवी के रूप में हुई है। ये चारों हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के फ्यूबा कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बलदेव और लखविंदर के खिलाफ पहले भी इस तरह की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+