समुद्र में उतारा गया नया ढक्कन

समुद्र में उतारा गया नया ढक्कन

मैक्सिको की खाड़ी में तेल के रिसाव को रोकने के लिए बीपी ने एक नया सीलिंग कैप या ढक्कन 'सफलतापूर्वक' लगाया है.

बीपी को उम्मीद है कि अब तेल के रिसाव को रोका जा सकेगा और उसे समुद्री के पानी में मिलने से पहले ही ऊपर खींच लिया जाएगा.

इसके साथ ही बीपी ने ये भी कहा है कि "पहली बार इतनी गहराई में कोई ढक्कन लगाया गया है इसलिए उसकी कार्यकुशलता के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल होगा."

नए ढक्कन के लगाए जाने की ख़बर ऐसे समय पर आई है जबकि फ्लोरिडा के समुद्र तट का दौरा करने के बाद अमरीका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने पर्यटकों से वहाँ आते रहने का अनुरोध किया है.

बीपी ने कहा है कि रिसाव के पास जो दो 'रिलीफ़ वेल' खोदे जा रहे हैं उनका काम पूरा होने पर ही तेल के रिसाव को पूरी तरह रोका जा सकेगा.

अब वैज्ञानिक नए ढक्कन की रिसाव रोकने में कामयाबी की जाँच कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में उनकी विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी.

जून में भी बीपी ने तेल के कुएँ एक ऊपर एक कुप्पी लगाई थी जिसकी वजह से तेल का रिसाव कम तो हुआ था लेकिन रुक नहीं पाया था.

इस बीच अमरीका की सरकार ने गहरे समुद्र में तेल की खुदाई को रोकने का एक नया आदेश जारी किया है, पिछले आदेश को अदालत ने रद्द कर दिया था.

अब खुदाई रोकने के लिए नए प्रावधान को अमरीकी सरकार ने नए सिरे से तैयार किया है और उसे अदालत की मंज़ूरी के लिए भेजा जा रहा है. पिछले आदेश को रद्द करते हुए अदालत ने कहा था कि वह 'ज़रूरत से ज्यादा व्यापक' है.

अभी स्पष्ट नहीं है कि लुइज़ियाना की मुख्य अदालत गहरे समुद्र में तेल की खुदाई को रोकने के सरकार के फ़ैसले को स्वीकृति देगी.

इस बीच, सोमवार से उस जाँच आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है जिसका गठन राष्ट्रपति ने तेल रिसाव की पूरी पड़ताल के लिए किया है.

राष्ट्रपति बराक ओबामा कई बार मैक्सिको की खाड़ी का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने इस रिसाव को ग्यारह सितंबर के हमले की घटना जैसा ही गंभीर माना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+