पश्चिम बंगाल को जरूरत के मुताबिक कम कृषि ऋण मिला : बुद्धदेब
पूर्वी क्षेत्र में हरित क्रांति पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "बैंक ऋण का विस्तार एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र है। बंगाल में कृषि के लिए जरूरी न्यूनतम बैंक ऋण की राशि लगभग 25,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। लेकिन पिछले वर्ष हमें मात्र 8,384 करोड़ रुपये मिला।"
भट्टाचार्य ने कहा, "यह जरूरी है कि तीन वर्ष के भीतर कम से कम, 2,000 से अधिक आबादी वाले हर गांव में एक बैंक की शाखा या व्यापारिक संपर्क केंद्र स्थापित हो।"
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि पिछले वर्ष देश भर में कुल 324,000 करोड़ रुपये कृषि ऋण के रूप में बांटा गया।
एक संवाददाता सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल को इतना कम ऋण क्यों दिया गया, तो उन्होंने कहा, "मैं वापस जाकर जांच करूंगा कि पश्चिम बंगाल के साथ वास्तव में क्या घटा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications