कोमल त्वचा बढ़ाती है महिलाओं का आत्मविश्वास

दिल्ली के एक रिसर्चर एसी नीलसन द्वारा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में यह बात निकल कर आयी है। सर्वेक्षण के मुताबिक 90 प्रतिशत महिलाओं ने स्किन केयर को जरूरी बताया। महिलाओं का मानना है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और एक अलग सी ऊर्जा मिलती है।
काया लिमिटेड द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की 800 महिलाओं को शामिल किया गया। जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच थी।
त्वचा का खास खयाल रखने वाली महिलाओं में 65 प्रतिशत धूप से बचती हैं, जबकि 85 प्रतिशत नियमित रूप से स्किन की देखभाल करती हैं। वहीं 77 प्रतिशत महिलाएं विशेष ट्रीटमेंट को सही मानती हैं। सर्वे के मुताबिक 53 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि उनकी बुरी आदतों और 52 प्रतिशत का मानना है कि व्यायाम न करने की वजह से वो उम्र से अधिक दिखने लगी।












Click it and Unblock the Notifications