आंध्र प्रदेश: श्रीकालहस्ती मंदिर का प्रवेश द्वार गिरा
136 फुट ऊंचे इस ऐतिहासिक प्रवेश द्वार में हाल ही में दरारें आ गई थीं। किसी दुर्घटना को देखते हुए उसके करीब स्थित सभी दुकानों को पहले ही स्थानांतरित कर दिया गया था। बुधवार को यह प्रवेश द्वार गिर गया लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसमें हालांकि 100 बंदरों के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पढ़े: अंतर्जातीय जोड़े की भीड़ ने पत्थर मार कर हत्या की
इस प्रवेश द्वार को 1516 में विजयनगर के राजा श्रीकृष्णदेवराय ने बनवाया था। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां जमा हो गए और इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोने को लेकर बरती गई लापरवाही के लिए सरकार को कोसने लगे।
गौरतलब है कि इंजीनियरों ने मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद इस सात मंजिली संरचना के चारों ओर 150 मीटर क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया था। इसके बाद वहां से सभी दुकानों को हटा लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications