अंतर्जातीय जोड़े की भीड़ ने पत्थर मार कर हत्या की
हैदाराबाद। जाति बंधनों की सीमाएं लांघने के आरोपी एक युगल की आंध्र प्रदेश में भीड़ ने पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी। ये घटना राज्य के निजामाबाद जिले की है। पुलिस के मुताबिक जिले के कृष्णजीवाड़ी गांव में क्रुद्ध भीड़ ने युवा दंपति को एक खंबे से बांधने के बाद पत्थर मार-मार कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना बुधवार रात राजधानी हैदराबाद से 250 किलोमीटर दूर तेलंगाना क्षेत्र में हुई।
सुनकारा श्रीनिवास (32)अनुसूचित जाति का था और 22 वर्षीया स्वप्ना रेड्डी ऊंची जाति की थी। उन दोनों ने छह महीने पहले भागकर शादी कर ली थी। स्वप्ना के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि श्रीनिवास पहले से शादीशुदा भी था। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। नवविवाहित दंपति तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। स्वपना के परिजनों ने बहाने से दंपति को बुलाया था।
आपस में बहस होने के बाद उन्होंने श्रीनिवास को पीटना शुरू कर दिया। स्वपना के बीच-बचाव करने पर उस पर हमला किया गया। उसके बाद उन्हें खंबे से बांधकर पत्थर मार-मारकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications