ईरान यूरेनियम की अदलाबदली के लिए तैयार

ईरान यूरेनियम की अदलाबदली के लिए तैयार

ईरान ने ब्राज़ील और तुर्की के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत उसे कच्चे यूरेनियम की जगह परमाणु भट्टी में इस्तेमाल की जानी वाली संवर्धित यूरेनियम की आपूर्ति की जाएगी.

ईरान को उम्मीद है कि इस समझौते से वो संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों से बच सकेगा.

ये समझौता तेहरान में ईरान, तुर्क़ी और ब्राज़ील की कई घंटों की बातचीत के बाद संभव हो पाया.

तुर्क़ी के अधिकारी इसे एक अहम समझौता मान रहे हैं लेकिन इस्तांबुल से बीबीसी संवाददाता जौनाथन हेड का कहना है कि अमरीका और उसके सहयोगी देश इस समझौते से शायद पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होंगे.

इस समझौते के तहत ईरान 1200 किलो कच्चा यूरेनियम तुर्क़ी भेजेगा जिसके बदले उसे एक साल के अंदर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से 120 किलो संवर्धित यूरेनियम मिलेगा.

ईरान का कहना है कि वो इसका इस्तेमाल अपनी परमाणु भट्टी में करेगा.

ईरान पहले भी इस तरह की अदलाबदली की बात कर चुका है लेकिन अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी ने इसे नकार दिया है.

तुर्की के विदेश मंत्री का कहना है कि अब ईरान पर प्रतिबंध लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता.

लेकिन आसार है कि अमरीका, जो संयुक्त राष्ट्र के साथ ईरान पर नए प्रतिबंधों के लिए बात कर रहा है, इस समझौते को संदेह की नज़रों से देखेगा.

ईरान पहले भी इस तरह के एक समझौते से पीछे हट चुका है.

उसने अभी भी अपने कुछ परमाणु कार्यक्रमों को गुप्त रखा है और स्पष्ट कर चुका है कि वो यूरेनियम संवर्धन जारी रखेगा.

अमरीका का मानना है कि ईरान के पास 1200 किलो से कहीं ज़्यादा यूरेनियम मौजूद है जो इस समझौते से बाहर है.

इसराइल ने पहले ही इस समझौते को नकार दिया है और ईरान पर आरोप लगाया है कि उसने ब्राज़ील और तुर्क़ी को बहकाकर ये समझौता किया है जिससे प्रतिबंधों से बचा जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+