ओबामा के साथ 'फ़्लर्ट'
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हाल ही में जब न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां गए तो उन्हें अपनी एक ख़ास प्रशंसक से रूबरू होने का मौका मिला...और इस प्रशंसक के रवैये से वे भी एक बार के लिए अचंभित हो गए.
दरअसल लुयान हेली नाम की महिला ओबामा की बड़ी प्रशंसक हैं.
जब ओबामा रेस्तरां से गुज़र रहे थे तो वहाँ खाना खा रही लुयान हेली ने उन्हें रोक लिया और अपनी भावनाएँ कुछ यूँ शब्दों में ज़ाहिर कीं- यू आर ए हॉटी विद ए स्मोकिंग लिटिल बॉडी ( you are a hottie with a smoking little body)
आप ख़ुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं कि लुयान को ओबामा किस कदर पसंद हैं.
ओबामा ने 45 वर्षीय लुयान को गले लगा लिया लेकिन साथ ही हंसते हुए आगाह किया कि फ़र्स्ट लेडी मिशेल ओबामा देख रही होंगी.
टीवी कैमरों के तरफ़ देखते हुए लुयान ने कहा, “कोई बात नहीं. हाय मिशेल...”
ये किस्सा न्यूयॉर्क में डफ़्स फ़ेमस विंग्स में हुआ जो एक स्थानीय चिकन डिश के लिए काफ़ी मशहूर है.
ओबामा को वहाँ अर्थव्यवस्था पर भाषण देना था.












Click it and Unblock the Notifications