नाकाम हमले के पीछे तालेबान: अमरीका

नाकाम हमले के पीछे तालेबान: अमरीका

अमरीका ने कहा है कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में पिछले दिनों नाकाम हमले की कोशिश के पीछे पाकिस्तानी तालेबान हैं.

अमरीका के अटॉर्नी जनरल इरिक होल्डर ने यह जानकारी दी है.

हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इसके कोई संकेत नहीं है कि पाकिस्तान सरकार को इस नाकाम हमले की पहले से जानकारी थी.

अमरीकी टेलीविज़न नेटवर्क एबीसी के एक कार्यक्रम में होल्डर ने कहा, "हमारे पास इसके सबूत हैं कि पाकिस्तानी तालेबान इस नाकाम हमले के पीछे था."

अमरीका ने इस नाकाम हमले के मामले में पाकिस्तानी मूल के एक अमरीका नागरिक फ़ैसल शहज़ाद को गिरफ़्तार भी किया है.

फ़ैसल की ओर इशारा करते हुए इरिक होल्डर ने कहा, "हम जानते हैं कि तालेबान ने हमले में मदद की और शायद इसके लिए पैसा भी जुटाया. शहज़ाद उनके इशारे पर ही काम कर रहा था."

एक मई को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर एक कार खड़ी पाई गई थी, जिसमें विस्फोटक रखे हुए थे.

लेकिन एक व्यक्ति की सूझबूझ के कारण पुलिस मौक़े पर पहुँच गई और विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया.

बाद में फ़ैसल शहज़ाद को इस मामले में गिरफ़्तार किया गया.

एक दिन पहले ही अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि भविष्य में अमरीकी धरती पर किसी भी हमले का संबंध पाकिस्तान से पाया जाता है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+