'डेविड हेडली से जल्द पूछताछ करेगा भारत'
भारत
सरकार का कहना है कि 26/11 के चरमपंथी हमलों के अभियुक्त डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ का रास्ता खुल गया है. id="toptextpromo">अमरीका
से लौटे भारत के सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने पत्राकरों से बातचीत में कहा कि इस संबंध में बातचीत हुई है और हेडली तक पहुँचने की सारी बाधाएँ दूर कर ली गईं हैं और हम लोग आगे बढ़ रहे हैं. गोपाल सुब्रह्मण्यम का कहना था कि डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ के लिए एक टीम गठित की जाएगी. उनका कहना था कि अमरीका अधिकारियों के सहयोग की सराहना की और कहा कि अमरीका अधिकारियों से उनकी बातचीत बहुत उपयोगी रही. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दूसरी
ओर गृह सचिव जीके पिल्लई ने रविवार से पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमें आश्वस्त किया गया है कि भारतीय जांचकर्ताओं को हेडली से सीधी पूछताछ का मौक़ा दिया जाएगा. यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इस बारे में व्यक्त किए जा रहे संदेह अब खत्म हो जाने चाहिए." ग़ौरतलब है कि गोपाल सुब्रमण्यम के नेतृत्व में दो सदस्यी दल 24 से 27 अप्रैल तक अमरीका दौरे पर था. इस दौरे का उद्देश्य हेडली से पूछताछ से जुड़े क़ानूनी पहलुओं पर चर्चा करना था.











Click it and Unblock the Notifications