टाइम पत्रिका में दस भारतीय शामिल

टाइम पत्रिका में दस भारतीय शामिल

प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाइम’ ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अर्थशास्त्री अर्मत्य सेन सहित दस भारतीय शामिल किए गए हैं.

प्रभावशाली नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह 19वें पायदान पर हैं, जबकि सूची में पहला स्थान ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को प्राप्त हुआ है. इस सूची में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को चौथे स्थान पर रखा गया हैं.

पत्रिका में डॉक्टर मनमोहन सिंह के विषय में पेप्सीको की अध्यक्ष इंदिरा नूई ने लिखा है, “वर्ष 1991 से 1996 तक मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री रहे. उन्होंने देश की ताकत को लोगों के लाभ के लिए लगाया. अब प्रधानमंत्री के रूप में वह देश को महान शक्ति बनाने में जुटे हैं.”

पत्रिका के 25 ‘नायकों’ की सूची में भारतीय आई सर्जन डॉक्टर पेरुमलसामी नापुरुमलसामी को छठा, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को 13वें, भारतीय कारोबरी किरण मजूमदार शॉ को 16वें और टोरंटो के राहुल सिंह को 22वें स्थान पर रखा गया हैं. इस सूची में पहले स्थान पर अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन हैं.

तेंदुलकर के विषय में न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रसिद्ध लेखक दीपक चोपड़ा ने लिखा है, “क्रिकेट के इतिहास में केवल एक ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है और वे हैं सचिन तेंदुलकर. इस महान खिलाड़ी के दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं.

डॉक्टर पेरुमलसामी नापुरुमलसामी का साधारण ऑपरेशन से आखों की रोशनी वापस लाने में अहम योगदान है. वे 70 वर्ष के हैं.

किरण मजूमदार शॉ को सामाजिक कार्य के लिए और राहुल सिंह को हैती में भूकंप पीड़ितों की सहायता करने के लिए सूची में जगह मिली है.

‘फ़ाइव प्वाइंट समवन’ और ‘वन नाइट ऐट दि कॉल सेंटर’ के लेखक चेतन भगत को कलाकारों की सूची में 21वां स्थान मिला है. चर्चित लेखक चेतन भगत के संबंध में मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने लिखा है, “मैंने पाठकों पर चेतन का प्रभाव देखा है. वह हमेशा आपके सपने को पूरा करने के लिए कहते हैं न कि दूसरों के कहे अनुसार करने को कहते है.”

पत्रिका में ‘विचारकों’ की सूची में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अर्मत्य सेन को 20वें पायदान पर शामिल किया गया है. सेन के अलावा जिन भारतीयों को प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है, उसमें हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अतुल गावांडे और संजीत बुंकर रॉय शामिल हैं.

टाइम 100 अलुमनाय की सूची यानि पुरानी सूची के प्रभावशाली लोगों में फ़िल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पहला स्थान दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+