श्रींगर में पथराव, एक युवक की मौत

श्रींगर में पथराव, एक युवक की मौत
अल्ताफ़ हुसैन
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में सेना के साथ मुठभेड़ में तीन चरमपंथी मारे गए हैं जबकि राजधानी श्रीनगर में हुई पथराव की एक घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई है. शुक्रवार को अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी ने संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षकों के दफ़्तर तक शांतिपू्रण मार्च का आहवान किया हुआ है.

लेकिन इससे पहले शहर के बटमालू इलाक़े में भारत विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में एक युवक शफ़ीक़ अहमद शेख़ की मौत हो गई है. शेख़ के सिर पर पत्थर लगा और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई.

फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि पथराव कर रही हिंसक भीड़ वाहनों को निशाना बना रही थी, ट्रैफ़िक रोकना चाहती थी या फिर पुलिस को निशाना बना रही थी. उधर गिलानी घर पर नज़रबंद हैं और धारा 144 के लागू होने का कारण उनकी मार्च की मंशा के पूरे होने का आसार नहीं हैं.

उधर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस युवक की मौत के लिए सईद अली शाह गिलानी के आहवान को ज़िम्मेदार ठहराया है. दूसरी ओर शुक्रवार तड़के कुपवाड़ा के मत्सिल क्षेत्र में चरमपंथियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई है. सेना के प्रवक्ता लेफ़्टेनेंट कर्नल जेएस बराड़ ने कहा, "तीन चरमपंथी सीमा से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. जब उन्हें चुनौती दी गई और रोका गया तो फ़ायरिंग शुरु हुई. जवाबी कार्रवाई में तीनों चरमपंथी मारे गए."

उनके अनुसार पूरे इलाक़े में जाँच अभियान जारी है. ग़ौरतलब है कि ये घटना भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की बैठक के ठीक एक दिन बाद हुई है जिसमें चरमपंथ पर विशेष तौर पर विचार-विमर्श हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+