हमले में सात पाक सैनिक मारे गए

हमले में सात पाक सैनिक मारे गए

पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि क़बायली इलाक़े उत्तरी वज़ीरिस्तान में सेना के एक दल पर चरमपंथियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें कम से कम सात सैनिक मारे गए हैं.

इस हमले में 16 सैनिक घायल भी हुए हैं, जिनमें दो की स्थिति नाज़ुक है और उनका इलाज किया जा रहा है.

सेना के जनसंपर्क अधिकारी मेजर जनरल अतहर अब्बास ने बीबीसी को बताया कि ये घटना उत्तरी वज़रीस्तान के बोया में घटी है.

सैन्य प्रवक्ता का कहना था कि चरमपंथियों ने सेना के जिस दल पर हमला किया गया था उसमें 60 से 70 सैनिक शामिल थे, जो दल मीरान शाह से दत्ताख़ेल जा रहा था.

उधर शुक्रवार को तालेबान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बोया का हमला गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की 'फ़ायरिंग' से हुई एक बच्चे की मौत के जवाब में किया गया है.

तालेबान के बयान के मुताबिक उनके हमले में 11 सैनिक मारे गए है और सेना को भारी क्षति पहुँची है.

तालेबान के अनुसार सेना की चार गाड़ियाँ पूरी तरह से और एक गाड़ी आंशिक रुप से नष्ट हो गई है.

एक अन्य घटना में उत्तरी वज़ीरिस्तान में ही तालेबान ने अमरीका के लिए जासूसी के आरोप में चार लोगों की हत्या कर दी है.

मारे जाने वालों में तीन का संबंध उत्तरी वज़ीरिस्तान और एक संबंध दक्षिणी वज़ीरिस्तान से है.

उत्तरी वज़ीरिस्तान के स्थानीय लोगों का कहना है कि मारे गए चारों लोगों को एक सप्ताह पहले कुछ अज्ञात लोग उठा ले गए थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार तालेबान उनपर अमरीका के लिए जासूसी का आरोप लगाते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+