ख़ैबर में 73 नागरिकों की मौत

ख़ैबर में 73 नागरिकों की मौत

पाकिस्तान में सेना के विमानों ने ख़ैबर प्रांत में ज़बर्दस्त बमबारी की है जिसमें कम से कम 73 आम नागरिक मारे गए हैं.

स्थानीय अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि हमले में कई आम नागरिकों की मौत हुई है.

ख़ैबर पाकिस्तान का सूदूर इलाक़ा है और वहां से सूचनाएं मिलने में समस्याएं आती हैं.

यह घटना शनिवार की है लेकिन लोगों के मारे जाने की ख़बरें अब आ रही हैं.

पाकिस्तान के कबायली इलाक़ों में अकसर वायु हमले किए जाते रहे हैं जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है.

सेना का दावा है कि मारे गए लोगों में अधिकतर चरमपंथी हैं लेकिन स्वतंत्र सूत्रों ने पुष्टि की है कि हमले में कई आम लोगों की भी मौत हुई है.

एक स्थानीय अधिकारी ने बीबीसी से कहा, '' जो लोग भी मारे गए वो निर्दोष नागरिक थे. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे हैं. दर्ज़नों लोग घायल भी हुए हैं.''

अधिकारी ने कहा कि वो अपना नाम उजागर नहीं कर सकते क्योंकि सेना ने उन पर मरने वालों की संख्या नहीं बताने का आदेश जारी किया है.

अधिकारी का कहना था कि उन्हें मिली प्राथमिक सूचना के अनुसार विमान ने गांव को चरमपंथियों का इलाक़ा समझ कर बमबारी की है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज़ चल रहा है लेकिन घायलों को पत्रकारों से बात नहीं करने दिया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+