ओबामा-मनमोहन मुलाक़ात ख़त्म

अमरीका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच बैठक ख़त्म हो गई है.
लेकिन बैठक ख़त्म होने के बाद दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बात नहीं की.
मनमोहन सिंह वॉशिंगटन में सोमवार से शुरू हो रहे परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने अमरीका गए हैं. इस अहम बैठक में 47 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं.
इस बैठक का एजेंडा परमाणु हथियारों को चरपमंथियों की पहुँचे से बाहर रखना है.
लेकिन इससे पहले उनका राष्ट्रपति ओबामा से मुलाक़ात का कार्यक्रम था. इस बैठक के दौरान बराक ओबामा के साथ विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी मौजूद थे.
राष्ट्रपति ओबामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाक़ात व्हाइट हाउस के सामने ब्लेयर हाउस रेजिडेंस में हुई.
पिछले साल नवंबर में भी मनमोहन सिंह अमरीका दौरे पर गए थे. इस साल के अंत में बराक ओबामा के भारत के दौरे पर आने की संभावना है.
राष्ट्रपति ओबामा रविवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी से भी मुलाक़ात करने वाले हैं.
ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमरीकी विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन ने कहा है कि जिस तरीक़े से भारत और पाकिस्तान ने परमाणु हथियार हासिल किए हैं उससे दुनिया में परमाणु हथियारों का संतुलन बिगड़ा है.
माना जा रहा था कि ओबामा-मनमोहन मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान के साथ-साथ डेविड कोलमैन हेडली का मुद्दा भी उठेगा. भारत मुंबई हमलों के संबंध में हेडली से पूछताछ करना चाहता है.












Click it and Unblock the Notifications