बेंगलुरू : गोल्ड टॉवर्स की आग नियंत्रित
बेंगलुरू। बेंगलुरू की बहुमंजिला इमारत गोल्ड टॉवर्स की पांचवीं मंजिल में सोमवार को भड़की आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस उने बताया कि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल की छत पर दोपहर करीब दो बजे आग भड़की। इस इमारत में कार्यालयों के अलावा दुकानें भी हैं।
पढ़ें - बेंगलुरू में सात मंजिली इमारत में आग, 9 मरे
पुलिस के मुताबिक "आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा था।" यह इमारत बेंगलुरू के व्यस्त माने जाने वाले रेजिडेंसी रोड पर स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पांच वाहन लगाए गए थे। गौरतलब है कि फरवरी में स्थानीय कार्लटॉन टॉवर्स में आग लग गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications