बेंगलुरू में सात मंजिली इमारत में आग, 9 मरे

ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित डोमलूर इलाके में इस बिल्डिंग के सातवीं मंजिल पर एक ऑफिस में आग लगी। इस बिल्डिंग में कई कार्यालय एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान हैं। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में अग्निशम के कर्मियों को करीब दो घंटे लगे। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। फिलहाल घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है।
अग्निशम अधिकारियों के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग बुझाने में 15 अग्निशम वाहन लगे। अधिकारियों के मुताबिक बताया कि कई लोग धुएं के कारण बेहोश हो गए। हालांकि घायलों और और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या 50 से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications