26/11 के हमलावरों को सज़ा दे पाक: ओबामा

Mumbai Terror Attack
वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के तुरंत बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से वार्ता की और इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्‍तान मुंबई आतंकी हमले के जिम्‍मेदार लोगों को सजा दे। 40 मिनट तक चली मुलाकात में ओबामा ने गिलानी से कहा कि भारतीय नेतृत्व पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारने के लिए गंभीर है, परंतु वह चाहता है कि पहले पाकिस्तान मुंबई हमले के गुनाहगारों को सजा दे।

राजनयिक सूत्रों के मुताबिक ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना एक सकारात्मक कदम होगा। ओबामा-गिलानी की मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "दोनों देशों के बीच 24-25 मार्च को हुई सामरिक वार्ता के दौरान हुई प्रगति पर राष्ट्रपति ओबामा ने गिलानी के साथ चर्चा की। "

पढ़ें- हेडली से पूछताछ पर भारत के पक्ष में ओबामा

व्हाइट हाउस के अनुसार गिलानी ने इस बात का भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान परमाणु सुरक्षा को गंभीरता से लेता है और इसके लिए उसके पास उचित सुरक्षा प्रबंध हैं। इससे पहले ओबामा ने प्रधानमंत्री सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सिंह ने कहा कि पाकिस्तान मुंबई हमले के गुनाहगारों को सजा दिलाने का जरा भी इच्छुक नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान की धरती से पनपने वाले आतंकवाद से निपटने की बात भी कही।

ओबामा और मनमोहन की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने संवादाताओं से कहा, "पाकिस्तान मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का जरा भी इच्छुक नहीं है।" राव के अनुसार प्रधानमंत्री ने ओबामा से कहा, "हमारे क्षेत्र में आतंकवाद का खतरा है और अगर यह जारी रहता है तो हमारी प्रगति पर इसका असर पड़ सकता है। इस खतरे से कैसे निपटा जाता है, इस पर दक्षिण एशिया का भविष्य निर्भर करेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+