पाकिस्तान:हमलों में 40 की मौत

पाकिस्तान:हमलों में 40 की मौत

पाकिस्तान में लड़ाकू विमानों ने अफ़ग़ान सीमा के पास चरमपंथियों के ठिकानों पर हमले किए हैं जिसमें 40 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.

ये हमले खाइबर ज़िले में तिर्रा घाटी के दुर्गम इलाक़ों पर किए गए.

पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया है कि हमले में दो ठिकाने नष्ट कर दिए गए जो लशकर-ए-इस्लाम के थे.

चरमपंथियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके ठिकानों पर हमला हुआ है पर साथ ही उनका कहना है कि मृतकों में आम नागरिक शामिल है.

रॉयटर्स के मुताबिक एक चरमपंथी ने बताया, "पहले एक मकान पर हमला किया गया जहाँ हमारे लोग मौजूद थे और कुछ मिनट बाद जब मलबे से लोगों के शव हटाने के लिए कुछ और लोग आए तो दोबारा हमला किया गया."

रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी रेहान खटक के हवाले से लिखा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भीषण बमबारी हुई है.

पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर अपना अभियान तेज़ कर दिया है.

इसका मकसद उन विद्रोहियों का मुकाबला करना है जो अफ़ग़ानिस्तान में तैनात नैटो सैनिकों को हथियार पहुँचाने के लिए जाने वाले वाहनों को निशाना बनाते हैं.

विद्रोहियों ने कई बार या तो अफ़ग़ानिस्तान में नैटो सैनिकों को निशाना बनाया है या उनके लिए सामान लेकर जा रहे वाहनों को.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+