चिदंबरम को नक्सलियों की धमाकेदार चेतावनी

पढ़ें - गृह मंत्रालय को नक्सलियों का करारा जवाब
पुलिस के मुताबिक विस्फोट लालगढ़ कस्बे से करीब कुछ किलोमीटर दूर बमाल गांव में हुआ। विस्फोट से सड़क में करीब चार फुट गहरा गड्ढा हो गया। पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख ने बताया "क्षेत्र में छापे जारी हैं। " टेलीविजन चैनलों में आरही सूचना के मुताबिक इस विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन-चार जवानों के घायल होने की खबर है लेकिन पुलिस प्रमुख ने इस तरह की किसी वारदात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
लालगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने के लिए पिछली जून से केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही कार्रवाई की समीक्षा करने के लिए चिदंबरम का रविवार को लालगढ़ के दौरे पर आ रहे थे। उन्हे इस दौरान नक्सल प्रभावित लालगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कार्रवाई की समीक्षा करनी थी। चिदंबरम अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ लालगढ़ और अन्य इलाकों का दौरा करने वाले थे। सूचना थी कि चिदंबरम शनिवार की दोपहर पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications