चौदह वर्षीय लड़के ने किया यौन शोषण

वेल्स के कुमब्रान शहर में एक लड़के ने 35 वर्षीय महिला का यौन शोषण किया है.
इस लड़के की उम्र 13 से 14 साल के बीच बताई जा रही है.
बुधवार को कुमब्रान के ब्लेंअम रोड पर ये घटना तब हुई जब महिला अपनी गाड़ी की ओर जा रही थी. उसी समय ये लड़का भी उनके साथ हो लिया और उनसे बातचीत करते हुए उनके साथ चलने लगा.
ग्वेंट पुलिस के अनुसार जैसे ही महिला कार बैठी वैसे ही लड़का भी कार में बैठ गया और महिला का यौन शोषण किया.
महिला के अनुसार लड़के का रंग गोरा था और क़रीब पाँच फीट दो इंच लंबा था और उसने काली या भूरे रंग की टोपी पहन रखी थी.
इस लड़के के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से सूचना देने की अपील की है.












Click it and Unblock the Notifications