रेल मंत्रालय ने दिल्ली को पाक में दर्शाया

पढ़ें- गूगल मैप में अरुणाचल, चीन का हिस्सा
शनिवार को रेल मंत्रालय की यह खबर प्रकाश में आयी, जिसमें एक विज्ञापन में भारत का नक्शा दर्शाया गया है। खास बात यह है कि इस नक्शे में दिल्ली को पाकिस्तान में दर्शाया गया है। यही नहीं ग्वालियर, जो मध्य प्रदेश का हिस्सा है, उसे गुजरात में दिखाया गया है। इसके अलावा कोलकाता को पश्चिम बंगाल से बाहर फेंक बंगाल की खाड़ी में दर्शाया गया। विज्ञापन में पाकिस्तानी सेना को भी दर्शाया गया है।
पढ़ें- क्या! कश्मीर पाकिस्तान में है
यह विज्ञापन कोलकाता से शनिवार को कोलकाता से नई रेलगाड़ी महाराज एक्सप्रेस के शुभारंभ के मौके पर प्रकाशित किया। मीडिया ने जब इस मामले में रेल मंत्रालय के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इसका ठीकरा विज्ञापन एजेंसी पर फोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह गलती विज्ञापन एजेंसी की ओर से की गई है। हालांकि आलाकमान ने अधिकारियों के उस पैनल को निलंबित कर दिया है, जिन्हें विज्ञापन छपवाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
मामला प्रकाश में आते ही राजनीतिक तूल भी पकड़ने लगा है। देश के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इसका जमकर विरोध किया है। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही पिछली बार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के विज्ञापन में हुआ था। तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications