क्‍या! कश्‍मीर पाकिस्‍तान में है

PoK in Map
नई दिल्ली। राजधानी के दिल्‍ली टेक्‍नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के प्रोस्‍पेक्‍टस पर छात्रों की नजर पड़ी। मुख्‍य पृष्‍ठ पर एक नक्‍शा दिखाई दिया। वो नक्‍श देखकर छात्र अचानक चौंक गए और बोले, क्‍या! कश्‍मीर पाकिस्‍तान में है। ये कैसे हुआ...

जी हां जम्‍मू-कश्‍मीर के जिस हिस्‍से को लेकर पिछले कई साल से भारत और पाकिस्‍तान के बीच कश्‍मीर विवाद चल रहा है, वो हिस्‍सा डीटीयू ने पाकिस्‍तान में दर्शा दिया। अब छात्रों की तकनीकी शिक्षा की जिम्‍मेदारी उठाने वाले इस विश्‍वविद्यालय ने यह करके नया विवाद खड़ा कर दिया है।

देश के भौगोलिक स्‍वरूप के साथ छेड़छाड़

डीटीयू के प्रॉस्टपेक्ट्स पर छपे इस नक्शे की खामी की पर डीयू के शिक्षकों का कहना है कि इससे साफ जाहिर होता है कि यह प्रोस्‍पेक्‍टस आनन फानन में तैयार किया गया है। इस तरह का कार्य देश के मौलिक भौगोलिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश है, जो वाकई गलत है।

एक हिंदी अखबार को दिए गए साक्षात्‍कार में इस मामले पर डीटीयू के कुलपति प्रो. पीबी शर्मा ने कहा है कि नक्शा इंटरनेट से डॉउनलोड किया गया है। अगर उसमें गलती है तो शिकायत की जा सकती है। अभी तक उन्हें शिकायत नहीं मिली है। उन्‍होंने कहा कि यदि ये नक्शा गलत है तो प्रोस्‍पेक्‍टस तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाइ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+