गूगल मैप में अरुणाचल, चीन का हिस्सा

गूगल के मैप में अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों को हिंदी या अंग्रेजी बोले जाने वाले इलाके के बदले मंदारिन इलाके में दिखा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि ये इलाके चीनी क्षेत्र में आते हैं।
इस मैप में इटानगर और तवांग को छोड़कर ज्यादातर हिस्से को चीनी इलाका बताया गया है। इसके अलावा राज्य की दक्षिणी सीमा को असम से लगा हुआ, उत्तरी सीमा को चीन के साथ और पूर्वी व पश्चिमी सीमा को भूटान व म्यांमार के साथ सटा हुआ दिखाया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि गूगल की जिस साइट पर यह नक्शा दिखाया गया है उसको चीनी हैकर्स ने हैक कर लिया है और नक्शे के साथ छेड़छाड़ की है। वहीं इसे भारत पर वार्ता के दौरान दबाव बनाने की साजिश भी माना जा रहा है।
गौरतलब है कि चीन से भारत का सीमा विवाद काफी पुराना है, इसे लेकर कई बार विवादास्पद बयान भी आ चुके हैं। चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ के काफी मामले देखने में आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications