अमरीका-रूस कर सकते हैं परमाणु समझौता

अमरीका-रूस के बीच परमाणु समझौते की उम्मीद जगी
अमरीका और रूस का कहना है कि दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को कम करने पर जल्द एक समझौता हो सकता है। इस संबंध में दोनों देशों के राष्ट्रपति टेलिफ़ोन पर बात कर चुके हैं और प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं.

अमरीका का कहना है कि बातचीत अच्छी रही है. दूसरी ओर रूस का कहना है कि इस संबंध में औपचारिक समझौते के बारे में कोई अभी कोई तारीख़ तय नहीं हुई है। अमरीका और रूस दोनों पुराने समझौते को बदलने के लिए पिछले एक साल से बातचीत कर रहे हैं। इस समझौता की मियाद इस साल के अंत में समाप्त हो गई है। अमरीका का कहना है कि उसके पास लगभग दो सौ परमाणु हथियार हैं जबकि माना जा रहा है कि रूस के पास ऐसे तीन सौ हथियार हैं।

नई सोच

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पहले कहा था कि वो ऐसी दुनिया की कल्पना करते हैं जहाँ परमाणु हथियारों की जगह नहीं है। उनका कहना था कि शीत युद्ध काल की सोच बदलनी होगी और इसमें अमरीका की बड़ी भूमिका होगी। ओबामा का मानना था कि परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए नई साझेदारियाँ बनानी होंगी।

लेकिन एक जटिल मुद्दा अब भी बना हुआ है और वो ये कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कब किया जा सकता है। बहस दो खेमें को बीच में है- एक खेमा मानता है कि अमरीकी परमाणु हथियारों का मकसद केवल यह होना चाहिए कि दूसरे देश उसकी परमाणु क्षमता देखकर हमला न करें. वहीं दूसरा खेमा वो है जो पहले परमाणु हमला करने का विकल्प रखना चाहता है। हालांकि अमरीका की मिसाइल सुरक्षात्मक प्रणाली को लेकर रूस में चिंता बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+