आम बजट: असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए सुरक्षा निधि
मुखर्जी ने कहा कि जुलाहों, ताड़ी बनाने वालों, रिक्शा चालकों, बीड़ी बनाने वाले जैसे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये के प्रारंभिक आवंटन के साथ एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा निधि की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के कामगारों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए 2007 में शुरू की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications