अधिकारी को मुक्त करने के बदले 2 संदिग्ध नक्सलियों को जमानत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जस्मी मरडी और उसके पिता बहादुर मरडी को जमदेशपुर की एक अदालत ने जमानत दे दी। दोनों को नक्सली होने के आरोप में कुछ महीने पहले गिरफ्तार किया गया था।

प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीआई-माओवादी) के सदस्यों ने 13 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिले के दलभूमगढ़ प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत लायक को उनके दफ्तर से अगवा कर लिया था।

नक्सलियों ने बीडीओ को शुक्रवार को इस शर्त पर रिहा किया कि सरकार नक्सली होने के आरोप में बंद 14 लोगों पर लगे आरोपों की दोबारा जांच करवाएगी।

कोलहन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रेजी डुनडंग ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उप जेल का दौरा किया था, जहां ये 14 लोग बंद थे।

डुनडंग ने संवाददाताओं से कहा, "कुल 14 में से दो लोग निर्दोष थे। इन पर गलत आरोप लगाकर जेल भेजा गया था।"

डुनडंग ने जिन दो लोगों को निर्दोष बताया था, वे जस्मी और बहादुर ही थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+