तलवार दंपति का नार्को टेस्ट हुआ

Aarushi Talwar
गांधीनगर । नोएडा के बहुचर्चित आरुषि तलवार हत्या कांड को सुलझाने के लिए गुरुवार को आरुषि के माता-पिता दोनों का नार्को टेस्ट किया गया। तलवार दंपति का फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में परीक्षण हुआ।

पढ़ें : अब होगा आरुषि के माता-पिता का नार्को टेस्‍ट
सीबीआई का एक दल आठ फरवरी को तलवार दम्पत्ति को लेकर यहां लाया था। नार्को टेस्ट में सबसे पहले तलवार दंपति का शुरुआती साइकोलॉजिकल टेस्ट हुआ। इसके बाद शासकीय सिविल अस्पताल में दोनों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह परीक्षण तीन दिन में पूरा हुआ।

एफएसएल सूत्रों ने बताया कि परीक्षण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। विश्लेषण के बाद प्राप्त रिपोर्ट सीबीआई जांच के लिए दिल्ली भेजी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+