कौन चाहता है पचौरी का इस्तीफा?

पचौरी ने वैज्ञानिक समुदाय का बहुत अच्छे से नेतृत्व किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह मीडिया के दबाव में इस्तीफा नहीं देंगे। मीडिया द्वारा वैज्ञानिकों पर लगाए जा रहे आरोपों पर डे बीयर ने कहा, "मैं जानना चाहता हूं कि किसके इशारे पर वैज्ञानिकों की आचोलना की जा रही है। "
पचौरी के पैनल की रिपोर्ट में कहा गया था कि 2035 तक हिमालय के ग्लेशियर पिघल जाएंगे। इस निष्कर्ष के गलत साबित होने के बाद से पचौरी की लगातर आलोचना हो रही है। कुछ लोगों ने उन पर आरोप भी लगाए हैं कि अपनी संस्था के लिए पैसे बटोरने के उद्देश्य से उन्होने रिपोर्ट में झूठे निष्कर्ष प्रस्तुत किए। कुछ भारतीय वैज्ञानिकों ने भी पचौरी की जीवनशैली की आलोचना की थी।
डे बीयर का कहना है कि बड़े पेड़ में ज्यादा तेज हवा को झेलने की क्षमता होती है, पचौरी एक बहुत बड़े पेड़ की तरह हैं।
यद्यपि, यूएनएफसीसीसी ने आईपीसीसी की गलती मानी है क्योंकि इससे वैज्ञानिकों की विश्वनीयता पर सवाल उठे हैं, लेकिन डे बीयर अन्य मुद्दों पर आलोचना को निराधार मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications