पाक में धमाका, दस मारे गए

पाकिस्तान की अफ़ग़ानिस्तान से लगती सीमा के पास लोअर दीर ज़िले में लड़कियों के एक स्कूल के बाहर हुए धमाके में तीन अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों समेत दस लोगों की मौत हो गई.
अधिकारियों के मुताबिक़ यह धमाका तब हुआ जब पत्रकारों और सहायता कर्मचारियों का एक दल सैन्य काफ़िले के साथ यात्रा कर रहा था.
इस दौरान लड़कियों के एक स्कूल के पास सड़क के किनारे यह धमाका हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में सहायता एजेंसी यूएस एड के तीन विदेशी कर्मचारी और तीन स्कूली लड़कियाँ शामिल हैं.
छात्राओं समेत सत्तर घायल धमाके में सेना के सात कर्मचारियों समेत क़रीब 70 लोग घायल हुए हैं. इनमें से अधिकांश स्कूली छात्राएँ हैं.
धमाके में सेना के सात कर्मचारियों समेत क़रीब 70 लोग घायल हुए हैं. इनमें से अधिकांश स्कूली छात्राएँ हैं.
इस इलाक़े में पिछले साल पाकिस्तान की सेना ने तालेबान के ख़िलाफ़ एक बड़ा अभियान चलाया था. तालेबान के लड़ाके अक्सर लड़कियों के स्कूल पर हमले करते रहते हैं.
बीबीसी संवाददाता इलियास ख़ान का कहना है कि काफ़िला उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रदेश के कोटो गाँव में स्थित एक स्कूल की शुरुआत के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जा रहा था लेकिन धमाका काफ़िले के एक अन्य स्कूल के पास गुजरते समय हुआ.
यह इलाक़ा तालेबान समर्थक सूफ़ी मोहम्मद और तालेबान की मज़बूत पकड़ वाला माना जाता है.












Click it and Unblock the Notifications