कीमतें बढ़ने से अछूते नहीं रह सकते: पीएम

कीमतों में वृद्धि से अछूते नहीं रह सकते: मनमोहन

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली में राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली माँग और आपूर्ति की खींचतान से अपने आपको पूरी तरह अछूता रखना संभव नहीं है. उनका कहना था कि राज्य सरकारों को खाद्य वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाने और ज़रूरी सामान की कमी से निपटने के लिए उचित रणनीति तैयार करना चाहिए.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को राज्य सरकारों से खाद्य वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाने और जरूरी जिंसों की आपूर्ति की कमी से निपटने को कहा. उन्होंने राज्यों को इस संबंध में हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया. उल्लेखनीय है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढोत्तरी को लेकर मनमोहन सरकार और विशेषकर कृषि मंत्री शरद पवार की कड़ी आलोचना हो रही है.

मनमोहन सिंह का कहना था कि लोगों की सरकार से उम्मीदें बढ़ रही हैं. यही वजह है कि पिछले दो वर्ष में खाद्य सुरक्षा और कीमतों को नियंत्रित करने का मामला प्रमुख मुद्दा बन गया है. प्रधानमंत्री ने कहा पिछले कुछ समय से यह गलत धारणा रही है कि खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त है और चिंता जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और लोगों के उच्च जीवन स्तर को देखते हुए खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति बढ़ाने की ज़रूरत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+