तेलंगाना पर समिति का गठन जल्द

तेलंगाना पर समिति का गठन जल्द

फ़ैसल मोहम्मद अली

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

केंद्र सरकार अलग तेलंगाना राज्य मुद्दे पर प्रस्तावित समिति की घोषणा एक या दो दिनों में कर सकती है. इस बात के संकेत केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिया. एक सवाल का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उन्होनें पहले ही ये कहा था कि इसकी घोषणा वह अगले सप्ताह की शुरुआत में करेंगे.

पिछले महीने आंध्र प्रदेश के अलग तेलंगाना राज्य समर्थक और राज्य के विभाजन विरोधी गुटों से मिलने के बाद पी चिदंबरम ने घोषणा की थी कि इस मामले पर वृहत विचार-विमर्श और सभी पक्षों की राय जानने के लिए सरकार एक समिति का गठन करेगी.

निर्देश

हालाँकि क़ानून वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा था कि प्रस्तावित समिति के कार्यों की रूपरेखा और दायरे को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है. वीरप्पा मोइली मनमोहन सिंह सरकार में आंध्र प्रदेश के प्रभारी हैं. ख़बरों के मुताबिक़ क़ानून मंत्री ने राज्य के कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिया था कि वह ख़ुद को तेलंगाना विरोधी और समर्थक गुटों से अलग करें.

उन्होंने कहा था कि इस मामले पर पार्टी की नीति से हटकर उठाए गए किसी भी क़दम के लिए पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+