न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए भुगतान करना होगा

न्यूयॉर्क टाइम्स ने घोषणा की है कि वो 2011 से उसकी वेबसाइट को देखने के लिए भुगतान करना होगा.
उसका कहना है कि वो एक ऐसी प्रणाली विकसित कर रहा है जिसमें मुफ़्त में सीमित लेखों तक देखने की छूट होगी.
इसी तरह की भुगतान व्यवस्था ब्रिटेन के फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने शुरू की है.
इसके पहले रूपर्ट मर्डोक के न्यूज़ कॉर्पोरेशन ने कहा था कि वो अपने अख़बारों के ऑनलाइन संस्करणों के लिए पैसे लेना शुरू करेगा.
मर्डोक ब्रिटेन में टाइम्स व सन अख़बार और अमरीका में न्यूयॉर्क पोस्ट और वाल स्ट्रीट जर्नल अख़बार के मालिक हैं.
विज्ञापन का संकट
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अभी ये तय नहीं किया है कि कितनी रिपोर्टें मुफ़्त होंगी और बाकी के लिए कितना भुगतान करना होगा.
इसके पहले 1996 में भी वेबसाइट देखने के लिए भुगतान की व्यवस्था की थी लेकिन पर्याप्त सदस्य संख्या न होने के कारण इसे बंद कर दिया था.
मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि अख़बारों के ऑनलाइन संस्करणों के साथ ये समस्या है कि भुगतान व्यवस्था शुरू करने से उनकी विज्ञापन से कमाई गिर सकती है.
न्यूयॉर्क टाइम्स पहले से ही मुनाफ़े को लेकर मुश्किल में है.












Click it and Unblock the Notifications