हकीमुल्ला महसूद के हमले में बचने का दावा

हकीमुल्ला महसूद के हमले में बचने का दावा

पाकिस्तान के तालेबान नेताओं ने इस दावे का खंडन किया है कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में हुए एक अमरीकी हमले में उनके नेता हकीमुल्ला महसूद को मारे गए हैं. दूसरी ओर पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि जब अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास उत्तरी वज़ीरिस्तान क्षेत्र में मिसाइल हमले में कम से कम 10 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं.

तालेबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हकीमुल्ला महसूद उस क्षेत्र में थे, लेकिन इससे पहले कि कथित प्रशिक्षण शिविर पर हमला हुआ, वो वहां से निकल चुके थे. हकीमुल्ला महसूद उन चरमपंथियों की उस सूची में हैं, जो हमेशा निशाने पर रहते हैं.

पिछले साल अगस्त में इन्ही हमलों में से एक में तालेबान नेता बैतुल्लाह महसूद मारे गए थे. उत्तर और दक्षिण वज़ीरिस्तान चरमपंथियों का एक बड़ा शरण स्थल है. पाकिस्तान की सेना ने पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण वज़ीरिस्तान में तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ एक सैन्य अभियान चलाया था. अमरीका चाहता है कि पाकिस्तान वैसा ही एक अभियान उत्तरी वज़ीरिस्तान में भी चलाए.

सुरक्षित

पाकिस्तानी तालेबान के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि उत्तरी वज़ीरिस्तान के जिस पसालकोट क्षेत्र में एक प्रशिक्षण शिविर के अहाते पर हमला हुआ, वहां थोड़ी देर पहले तक हकीमुल्ला महसूद मौजूद थे.

एएफ़पी समाचार एजेंसी को तालेबान के प्रवक्ता आज़म तारिक़ ने फ़ोन पर बताया है,"जब ड्रोन हमला हुआ तब हकीमुल्ला महसूद वहां से निकल चुके थे. वो जिंदा हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं."

आज़म तारिक़ ने ये नहीं बताया कि हमले से कितनी देर पहले या किस समय हकीमुल्ला महसूद हमले के स्थान से निकले थे. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह ड्रोन से दो मिसाइल हमले हुए, वो एक मदरसा था.

पाकिस्तान के गुप्तचर अधिकारियों का कहना है कि गुरूवार को हुए इस ड्रोन हमले का निशाना हकीमुल्ला महसूद ही थे, लेकिन इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि वो इस हमले में मारे गए हैं.

हकीमुल्ला महसूद हाल ही में एक वीडियो में उस व्यक्ति के साथ नज़र आए थे जो जोर्डन का रहनेवाला है और जिसने अफ़ग़ानिस्तान में हाल में हुए एक आत्मघाती हमले में कथित तौर पर अमरीका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के सात एजेंटों को मार दिया था. ग़ौरततलब है कि हकीमुल्ला महसूद ने बैतुल्लाह महसूद के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी तालेबान का नेतृत्व संभाला है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+